{"_id":"65ce90058e8bb71612093dd4","slug":"cheated-of-rs-19-lakh-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-many-government-offices-including-the-high-court-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-109212-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाईकोर्ट समेत कई सरकारी कार्यालयों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाईकोर्ट समेत कई सरकारी कार्यालयों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई लोगों से 19 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नियुक्ति के फर्जी पत्र भी दिए। सेक्टर-20 पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी अर्जुन कुमार पाण्डे ने दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बीएएलएलबी की पढ़ाई वर्ष 2018 में पूरी की थी। वे 2018 से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में बतौर पीए डबल एजी के साथ काम कर रहे हैं।
उनका सेक्टर-20 पंचकूला में एक दोस्त जगबीर के घर आना-जाना था। जनवरी 2023 में उनकी मुलाकात जतिन्द्र सिंह और परमिन्द्र सिंह से हुई। वे अपने आप को किरणबीर कंग का पीए बताते हैं। शिकायतकर्ता की मुलाकात लगातार होती रही और उनका मेल-जोल बढ़ गया। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि अगर किसी को सरकारी नौकरी लगवानी हो तो उनकी पंजाब सरकार और चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से सेटिंग है। शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गए। उसने अपनी और अपनी पत्नी की नौकरी की बात की तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता से स्वयं सत्यापित दस्तावेज ले लिए। शिकायतकर्ता को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क और उनकी पत्नी को मोहाली में डीसी ऑफिस में क्लर्क लगाने को कहा। इसके एवज में उनसे आठ लाख रुपये मांगे।
मार्च 2023 में 8 लाख रुपये दिए
शिकायतकर्ता ने मार्च 2023 में उनको चार लाख रुपये नकद दे दिए और चार लाख रुपये पेटीएम से ट्रांसफर किए। इस दौरान आरोपियों ने उनके मित्रों से स्वयं सत्यापित दस्तावेज लिए और उनसे भी पैसे लिए। उनसे 8.50 लाख रुपये और दो लाख रुपये पेटीएम से लिए। आरोपियों ने उनको पीजीआई और एमसी ऑफिस सेक्टर-17 और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में क्लर्क लगवाने की एवज में लिए थे। आरोपियों ने मार्च में 4 लाख रुपये उनके दोस्त विनोद राणा से पंचकूला में नकद लिए।
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति पत्र दिए
शिकायतकर्ता ने अप्रैल में नौकरी दिलवाने के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, पीजीआई, एमसी ऑफिस सेक्टर-17 चंडीगढ़ में उक्त सभी नियुक्ति पत्र फर्जी निकले। इसके बाद सभी ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो वे आनाकानी करने लगे कि हमारी बात चल रही है। इस तरह वे टालते रहे। उसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। इसके बाद वे किरण बीर सिंह कंग के ऑफिस पहुंचे तो बाहर उनके साथ हाथापाई की। शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया कि दोनों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 19 लाख रुपये ठग लिए हैं। सेक्टर-20 एसएचओ वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।