{"_id":"67c607893fff042cfc0a2a78","slug":"cheated-of-rs-173-lakh-by-giving-task-on-telegram-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15599-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टेलीग्राम पर टास्क देकर 1.73 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टेलीग्राम पर टास्क देकर 1.73 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
टेलीग्राम पर टास्क देकर 1.73 लाख रुपये की ठगी की, केस दर्ज
सेक्टर-4 निवासी गरिमा दीक्षित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस कर रही है जांच
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। टेलीग्राम पर टॉस्क देकर युवती से 1.73 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गरिमा दीक्षित ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं। बीते 22 फरवरी को टेलीग्राम आईडी से एक मैसेज आया कि गूगूल मैप पर रेस्टोरेंट की रिव्यू रेटिंग के लिए 200 रुपये मिलेंगे। इस पर साइबर ठग ने रेटिंग देने पर उन्हें 200 रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने झांसे में लेकर 24 टास्क दिए। जिसमें उन्होंने 1.73 लाख रुपये लगा दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो प्राॅफिट है, उसे निकालने के लिए चार लाख रुपये जमा कराने होंगे। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।