फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 1.61 crore on the pretext of investing money in the share market

Panchkula News: शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का झांसा देकर 1. 61 करोड़ रुपये ठगे

Sun, 09 Jun 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.61 crore on the pretext of investing money in the share market
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शेयर मार्केट में रुपये निवेश करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.61 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पालराम गिल निवासी डीएलएफ वैली पंचकूला ने बताया कि वह एक वोकेशनल एजुकेशन ट्रेनिंग अकादमी चलता है। एक अप्रैल को उसकी फेसबुक आईडी पर अजय सिंह गिल ने एक चैट शुरू की। उसका लिंक उसके पास आया और वह ग्रुप में जुड़ गया। इस ग्रुप में 13 ग्रुप एडमिन थे। इसमें से एक नंबर शिवांगी सोनी के नाम पर था। ग्रुप में चल रहे स्टॉक मार्केट के बारे में जानकारी दी जा रही थी। रुपये लगाकर मुनाफा कमाने को कहा जा रहा था। उसे महिला ने समझाया कि आप गूगल प्ले स्टोर पर एप्लीकेशन साइनअप करके व्हाट्सएप मैसेज भेज दें।
12 अप्रैल को पालराम को शिवांगी सोनी का मैसेज आया कि अपने कंपनी का गूगल फार्म भर लिया है या नहीं, इसके बाद उसने मना कर दिया। उसके बाद 26 अप्रैल को उसने फिर से कार्य की प्रक्रिया के बारे में पूछा और शेयर ट्रेडिंग के बारे में समझाया। उसे शिवांगी सोनी ने एक लिंक भेजा, इसमें पालराम ने अपनी सारी जानकारी शेयर कर दी। इसके बाद शिवांगी की बातों में आकर उसने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग शुरू कर दी। 2 मई को पालराम और उसकी पत्नी कलावती गिल के नाम से साझा बैंक अकाउंट जिसमें 4 लाख रुपये और 3 मई को 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 9 मई को 42000, 45000 रुपये मुनाफे की राशि ट्रांसफर हुई। पाल राम उनकी बातों में आ गए और 13 मई को अपने खाते से 45000 पर ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद 15 मई को उनके इसी खाते में 15 लाख रुपये मुनाफा आ गया। इसके बाद पालराम ने 15 मई को 5 लाख रुपये शिवांगी द्वारा बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। ऐसा करते-करते वह उनके जाल में फंसता गया और पालराम ने अपनी पत्नी कलावंती गिल के खाते से 56 लाख रुपये ठग के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 30 मई को 40 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। 3 जून को पालराम ने अपने चंडीगढ़ के एक बैंक से 5 लाख रुपये उनके अकाउंट में भेज दिए। ऐसा करते-करते साइबर ठग पालराम से 1.61 करोड़ रुपये ठग लिए। उसे मुनाफे का 15.87 लाख ही ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed