फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 1.50 lakh on the pretext of renting a house

Panchkula News: मकान किराए पर लेने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये ठगे

Wed, 25 Sep 2024 04:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.50 lakh on the pretext of renting a house
पंचकूला। सेना का अधिकारी बनकर मकान किराए पर लेने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये ठगने के मामले में सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने पंजाब से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, हरजींद्र सिंह और अंग्रेज सिंह जलालाबाद पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने बैंक खाते पांच हजार रुपये बेच दिए थे। खातों में धोखाधड़ी के रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस खातों की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंची और उनको गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति ने अपने मकान को किराए पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन 18 अगस्त 2024 को दिया था। 19 अगस्त को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर मकान किराए पर लेने की बात कही और एडवांस पेमेंट के लिए उसने शिकायतकर्ता से एक रुपये उसे गूगल पे करने को कहा ताकि वह उसी नंबर पर एडवांस किराया की कुल राशि ट्रांसफर कर सके। शिकायतकर्ता ने एक रुपये आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद ही शिकायतकर्ता के बैंक खातों से तीन ट्रांजेक्शन में 1.50 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। उसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed