{"_id":"66cdedce9fc28d35b30e5769","slug":"cheated-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-sending-it-to-italy-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-10229-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इटली भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इटली भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे
Tue, 27 Aug 2024 08:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 27 Aug 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर पिंजौर के एक व्यक्ति के साथ 10 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंजौर निवासी अजय धीमान ने बताया कि वह क्रशर पर काम करता है और वहीं उसकी दोस्ती साहिल नाम के युवक से हुई। साहिल ने उसे बताया कि उसका दोस्त बबलू पैसे लेकर विदेश में नौकरी लगवाने का काम करवाता है। इस पर पीड़ित ने कहा कि वह छोटे भाई को इटली भेजना चाहता है। साहिल को इसके लिए बात करने को कहा कि कितना पैसा लगेगा और कितने दिन में काम हो जाएगा। 28 दिसंबर 2023 को साहिल ने 2 लाख की पेमेंट करने को कहा तो पीड़ित ने अपने पिता के बैंक खाते से 2 लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। 23 मार्च को पीड़ित के पास इटली में काम करने का लेटर उसके भाई के नाम से आया। उसके बाद पीड़ित ने साहिल के कहे मुताबिक अप्रैल 2024 में एक लाख रुपये अपने बैंक खाते से उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। साथ ही साहिल के कहने पर पीड़ित ने अपने भाई का पासपोर्ट उसके पते पर कूरियर से भेज दिया ताकि वीजा जल्द से जल्द बन सके। इसी तरह वीजा व एयर टिकट के नाम पर जून 2024 तक साहिल ने पीड़ित से कुल 10 लाख रुपये लिए। साहिल ने पीड़ित को 16 जून 2024 को उसके भाई की विदेश जाने का टिकट व पूरा डिटेल मैसेज किया और कहा कि दिल्ली में वह (साहिल) मिल जाएगा और वहां पर उसके भाई का पासपोर्ट भी दे देगा। 15 जून को पीड़ित अपने भाई को लेकर दिल्ली पहुंचा तो साहिल को फोन किया और साहिल का फोन स्विच ऑफ मिला और पूरे दिन उसके इंतजार में गुजर गया, लेकिन साहिल से बात नहीं हुई। उसके बाद साहिल के जानकार बबलू ने पीड़ित को फोन कर 50 हजार रुपये और देने को कहा ताकि अगले दिन की एयर टिकट बुक कर सके। मजबूरन पीड़ित ने 50 हजार रुपये साहिल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए लेकिन अगले दिन भी उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह लौटकर घर आ गए। उसके बाद कई बार पीड़ित व उसके परिजन साहिल के घर गए और उन्होंने अपने भाई का पासपोर्ट व विदेश भेजने के नाम पर लिए 10 लाख रुपये वापस करने को कहा लेकिन उन्होंने न तो पीड़ित के भाई का पासपोर्ट दिया और न ही 10 लाख रुपये वापस किए।