फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 10 lakh in the name of sending abroad

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे

Fri, 05 Apr 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 10 lakh in the name of sending abroad
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-27 निवासी विनीत ढांडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उन्होंने विदेश जाने की प्लानिंग की। उसी दौरान उनकी मुलाकात सेक्टर-27 निवासी ईश्वर खासा और उनके बेटे अमित खासा से हुई। दोनों ने शिकायतकर्ता को विदेश भेजने की बात कही। उसने कहा कि वह पहले भी कई लोगों को विदेश भेज चुका है। शिकायतकर्ता ने दोनों पर भरोसा कर विदेश भेजने के लिए उनके साथ बातचीत की और आरोपियों ने 20 लाख रुपये में डील पक्की की। डील के मुताबिक अगस्त 2017 में 5 लाख, सितंबर 2017 में 3 लाख और नवंबर 2017 में 2 लाख रुपये पीड़ित ने आरोपी को दिए। बाकी के 10 लाख रुपये विदेश जाने के बाद दिए जाने की डील हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित से उनके डॉक्यूमेंट्स भी लिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसे विदेश भेजने को लेकर कोई आरोपियों की ओर से कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। ऐसे में पीड़ित को आरोपियों के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गया। दरअसल अमित के खिलाफ 2015 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका था। इसी तरह वह विदेश भेजने के नाम पर पहले भी लोगों के साथ ठगी कर चुका था। उसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से 10 लाख रुपए वापस मांगे। पैसे नहीं मिले तो पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed