{"_id":"62a7952ff8fed35dc154c4d0","slug":"cheated-of-about-two-lakhs-in-the-name-of-selling-fridge-pkl-office-news-pkl453571667","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज बेचने के नाम पर की करीब दो लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज बेचने के नाम पर की करीब दो लाख की ठगी
विज्ञापन
पिंजौर। ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देकर शातिर ठगों ने फ्रिज बेचने के नाम पर शिकायतकर्ता को करीब दो लाख की चपत लगा दी। शिकायतकर्ता संदीप निवासी गांव हरिपुर पंचायत फतेपुर दिवानवाला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर फ्रिज की एड देखी और उसे खरीदने के लिए दिए नंबर पर फोन कर फ्रिज को 5 हजार रुपये में खरीदने की डील पक्की की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद आरोपी ने उसे 1000 रुपये टोकन के रूप में डालने के लिए कहा। उसके द्वारा दिए अकाउंट में रुपये डाल दिए। आरोपियों ने फ्रिज अगले दिन देने की बात कही। अगले दिन सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि फ्रिज की डिलीवरी हो जाएगी परंतु इसके लिए उसे डील के चार हजार और डिलीवरी चार्ज 3250 देने होंगे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पैसे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए परंत शातिर ठगों ने उसके अकाउंट से 1.90 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि शातिर ठगों ने उसे करीब दो लाख रुपये की चपत लगा दी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।