{"_id":"5d449e038ebc3e6cca5d9876","slug":"chd-accident-panchkula-news-pkl3463306180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे तीन भाई बहन को बस में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे तीन भाई बहन को बस में मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्राइवेट कालेज के बस चालक ने शुक्रवार सुबह एक एक्टिवा पर स्कूल जाकर रहे तीन भाई, बहनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसा रेलवे लाइट प्वाइंट पर हुआ। हादसे में बलटाना निवासी एक्टिवा चला रहे भाई गणेश (18) के सिर में गहरी चोटें आने से पीजीआई भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बहन ममता (19) के पैर में फ्रैक्चर आने से सेक्टर-32 में भर्ती करवाया गया है, वहीं, छोटे भाई गौतम का भी सेक्टर-32 में इलाज चल रहा है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की ओर से नोट किए गए बस नंबर के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मोहाली के अभयपुर निवासी निर्मल सिंह के तौर पर हुई है। बस बनूड़ स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी की है। पुलिस ने निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तीनों भाई बहन एक्टिवा पर खालसा कॉलेज और स्कूल जाने के लिए निकले थे। ममता सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज की छात्रा है, जबकि और उसके दोनों भाई गणेश और गौतम श्री गुरू गोबिंद सिंह स्कूल में पढ़ते हैं। तीनों रेलवे स्टेशन लाइट प्वाइंट क्रास कर आगे बढे़ ही थी कि अचानक पीछे से मुख्य सड़क पर आ रही बस ने साइड मार दी। बस की साइड लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। बस चालक वहां से फरार हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों ने बस का नंबर नोट कर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां से गणेश को पीजीआई रेफर कर दिया गया।