फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaos at the medicine counter for the elderly in the Civil Hospital

Panchkula News: सिविल अस्पताल में बुजुर्गों के दवा काउंटर पर अव्यवस्था

Tue, 23 Dec 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chaos at the medicine counter for the elderly in the Civil Hospital
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में बुजुर्गों के लिए बने दवा काउंटर पर अव्यवस्था के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोकन प्रणाली होने के बावजूद बुजुर्गों को टोकन नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें जनरल काउंटर पर दवा लेने के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण ओपीडी में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन इसके अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में रोज 3500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जिनमें 400 से ज्यादा बुजुर्ग शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को दवा काउंटर पर सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। आधुनिक सुविधाओं के बावजूद दूरदराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सुबह से दोपहर तक दवा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरवाला से आए राजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे। नौ बजे सीनियर सिटीजन काउंटर पर डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने भेजा लेकिन दवा काउंटर बंद मिला। सामान्य रूप से टोकन लिया तो के करीब दो घंटे बाद उन्हें दवा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नगर, चंडीगढ़ से इलाज कराने आई माला देवी ने बताया कि सीनियर सिटीजन काउंटर पर बुजुर्गों का काउंटर बंद होने के कारण दवा लेने में एक घंटे से अधिक समय लग गया।


यदि सीनियर सिटीजन के दवा काउंटर पर कोई खामी है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा। इस बारे में सभी फार्मासिस्टों को निर्देश दिए हैं। किसी भी लापरवाही की स्थिति में स्वयं जांच करूंगा।
-आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed