{"_id":"5e4587148ebc3ee58e16c62c","slug":"channi-punjabi-language-and-cultural-festival-starts-from-14th-february-panchkula-news-pkl366361410","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी बोली व सांस्कृतिक उत्सव 14 फरवरी से : चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी बोली व सांस्कृतिक उत्सव 14 फरवरी से : चन्नी
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से पंजाबी मातृभाषा को समर्पित उत्सव मनाने का फैसला किया गया है। वीरवार को पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह फ़ैसला लिया गया।
चन्नी ने बताया कि सरकार की तरफ से ‘पंजाबी बोली और सांस्कृतिक उत्सव’ 14 से 21 फरवरी तक मनाया जाएगा। 14 फरवरी को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में ‘पंजाबी बोली और सांस्कृतिक उत्सव’ का उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें डा. सुरजीत पातर और डा. वरियाम सिंह संधू पंजाबी भाषा को पेश चुनौतियों और हल पर विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पंजाबी संस्कृति से संबंधी प्रस्तुतीकरण होगा और पंजाबी बोली के विकास के लिए काम करने वाली 11 अहम शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। इस समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर ग्रामीण विकास व पंचायत, पशु पालन, मछली पालन, डेयरी विकास और उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा के अलावा चरनजीत सिंह चन्नी उपस्थित रहेंगे। 15 फरवरी को पंजाब आर्ट काउंसिल सेक्टर-16 चंडीगढ़ में पंजाबी कवि दरबार और गीत /गज़लों का प्रोग्राम करवाया जाएगा, जिसमें नामवर कवियों का सम्मान भी किया जाएगा। 17 फरवरी को गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पंजाबी भाषा संबंधी सेमीनार और विचार-चर्चा होगी। 18 फरवरी को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के कैंपस (कला भवन) में अलग-अलग चार यूनिवर्सिटियों (गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना) के इनाम विजेता टीमों का नाटक मुकाबला करवाया जाएगा। इसमें ‘पंजाब संगीत और नाटक अकादमी की तरफ से ‘लूना ’ नाटक भी पेश किया जाएगा। 19 फरवरी को गुरुनानक भवन लुधियाना में पंजाब से संबंधित लोक नृत्य /लोक गीत पेश किये जाएंगे। इसके अंतर्गत भंगड़े और गिद्दे की टीमों का मुकाबला होगा। इसी दिन शाम चार बजे डा. सतींद्र सरताज द्वारा सांस्कृतिक गीतों का प्रोग्राम पेश किया जाएगा। अंतिम दिन 21 फरवरी को पंजाब आर्ट काउंसिल द्वारा पंजाब सहित्य अकादमी लुधियाना और पंजाब आर्ट काउंसिल चंडीगढ़ में पंजाबी मातृभाषा से संबंधित प्रोग्राम (पंजाबी गीत /बाल गीतों का गायन आदि) आयोजित किये जाएंगे। इन प्रोग्रामों के अलावा भाषा विभाग द्वारा पटियाला में एक प्रोग्राम करवाया जा रहा है, जिसमें शोध पत्र पढ़े जाएंगे और कवि दरबार आयोजित किया जायेगा।
सांस्कृतिक उत्सव का यह है कार्यक्रम
14 फरवरी : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में ‘पंजाबी बोली और सांस्कृतिक’ उत्सव का उद्घाटन समारोह
15 फरवरी : पंजाब आर्ट काउंसिल सेक्टर-16 चंडीगढ़ में पंजाबी कवि दरबार और गीत /गज़लों का प्रोग्राम
17 फरवरी : गरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पंजाबी भाषा संबंधी सेमीनार और विचार-चर्चा
18 फरवरी : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में यूनिवर्सिटियों के इनाम विजेता टीमों के नाटक मुकाबले
19 फरवरी : गुरुनानक भवन लुधियाना में पंजाब से संबंधित लोक नृत्य /लोक गीत
21 फरवरी : लुधियाना और चंडीगढ़ में प्रोग्राम