{"_id":"6127fdec8ebc3e79d1361ab1","slug":"change-on-administrative-manual-basis-panchkula-news-pkl4247240186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक, मैनुअल आधार पर बदले कर्मचारियों के पद माने जाएंगे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक, मैनुअल आधार पर बदले कर्मचारियों के पद माने जाएंगे खाली
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन तबादला नीति में अहम संशोधन किया है। प्रशासनिक, मैनुअल आधार पर बदले गए कर्मचारियों के पदों को जल्द होने वाले ऑनलाइन तबादलों में खाली माना जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने खाली पदों को लेकर चली आ रही असमंजस की स्थिति स्पष्ट कर दी है। कोर्ट केस के कारण विभाग की तबादला प्रक्रिया इस बार अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।
अभी तक एक जोन में पांच साल पूरा कर चुके शिक्षकों के पदों को ही खाली माना जाता था। अब प्रशासनिक आधार, शिकायत पर दूसरी जगह भेजे, मैनुअल तबादलों व कोर्ट के आदेश पर स्टेशन लेने वाले शिक्षकों के पदों को भी ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में खाली मानने का प्रावधान कर दिया है। इन श्रेणियों में आने वाले सभी शिक्षकों को तबादला प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। ये प्रक्रिया से बाहर नहीं कर सकते।
अभी तक ऑनलाइन तबादलों केसमय शिक्षक ये बहानेबाजी करते थे कि उनका तबादला प्रशासनिक आधार, मैनुअल या कोर्ट केआदेश पर हुआ है और स्टेशन पर समयावधि पूरी नहीं हुई। इसलिए वे प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे। इसे देखते हुए विभाग ने उनकी मनमर्जी पर कैंची चला दी है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ताजा आदेश जारी कर दिए हैं। वे अपने अधीनस्थ शिक्षकों को इस बारे अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंधु ने कहा कि स्कूलों में अनिश्चितता का माहौल है। विभाग इसे दूर कर ऑनलाइन तबादले जल्द करे। शिक्षक स्कूलों में सही से काम नहीं कर पा रहे हैं।