फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandugarh, municipal corporation, House meeting, people of kaimbwala will get relief from low pressure

पानी का प्रेशर बढ़ाने केलिए कैंबवाला में सेक्टर ४ से डलेगी पाइप लाइन

Wed, 30 Jun 2021 03:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
Chandugarh, municipal corporation, House meeting, people of kaimbwala will get relief from low pressure
चंडीगढ़। कैंबवाला गांव में पीने वाले पानी की आपूर्ति के लिए सेक्टर-4 से डेकटाइल आयरन (डीआई) पाइप लाइन डाली जाएगी। मंगलवार को सदन की बैठक में 2.40 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई। अमर उजाला ने 8 जून के अंक में गांव के लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसकी प्रति सदन के सामने भी रखी गई थी।
विज्ञापन

कैंबवाला निवासियों का कहना था कि गांव में पीने वाले पानी की आपूर्ति के लिए लगे ट्यूबवेल की मोटर खराब हो है। निगम के अधिकारियों को कई बार कहने के बाद मोटर ठीक हो सकी। उसके बाद से गांव के ऊपरी हिस्सों में पानी ही नहीं पहुंचता है। सुबह 20 मिनट से आधे घंटे के लिए लो प्रेशर से पानी आता है। गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने निगम के घेराव की तैयारी कर ली है। अमर उजाला ने ‘कैंबवाला में जल संकट, लोग बोले-घेरेंगे निगम का दफ्तर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पेयजलापूर्ति व सीवरेज समस्या निस्तारण कमेटी के अध्यक्ष शक्तिप्रकाश देवशाली ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया था। पहले कॉस्ट आयरन (सीआई) पाइप लाइन आपूर्ति के लिए डाली जाती थी। अब निगम ने डीआई पाइप डालने का निर्णय लिया है। क्योंकि इसकी उम्र उससे ज्यादा होती है। अब सेक्टर-4 स्थित पानी की टंकी से कैंबवाला के लोगों को नहरी पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed