{"_id":"6845e87d14f62ce938012a48","slug":"chandni-chaudas-fair-starts-today-at-chandi-mata-temple-panchkula-news-c-87-1-pan1010-123480-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडी माता मंदिर में चांदनी चौदस मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडी माता मंदिर में चांदनी चौदस मेला आज से
Mon, 09 Jun 2025 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडी माता मंदिर पंचकूला में 9 और 10 जून को चांदनी चौदस मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप गुप्ता, प्रधान सचिन गोयल, महासचिव रमन सिंगला ने बताया कि 9 जून की रात माता का जागरण होगा। इस दौरान भंडारा भी लगाया जाएगा। 10 जून को सुबह हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद संकीर्तन किया जाएगा। मां की भेंटों पर श्रद्धालु झूमेंगे। श्रद्धालुओं के लिए छोले पूड़ी, कड़ी चावल, हलवा और जलेबी का विशेष लंगर लगाया जाएगा। साथ ही पूरा दिन श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की छबील चलती रहेगी। मां को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पंडित रिपू ने बताया कि मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। इस मौके पर जगमोहन गर्ग, प्रदीप गोयल, योगेश मित्तल, नरेश मित्तल सांवरा, राजीव गुप्ता, हरीश गर्ग, विपुल मित्तल, प्रमोद गोयल, राजेश जिंदल, राकेश गर्ग बिट्टू, तरुण गर्ग, विवेक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, कुलभूषण जिंदल, तरसेम गर्ग, संदीप गर्ग उपस्थित रहे।