फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandimandir and Jalauli toll plaza remained toll free for three hours, farmers demonstrated peacefully

Panchkula News: चंडीमंदिर और जलौली टोल प्लाजा तीन घंटे रहा टोल फ्री, किसानों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Chandimandir and Jalauli toll plaza remained toll free for three hours, farmers demonstrated peacefully
पिंजौर-बरवाला।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने शुक्रवार को जीरकपुर शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंडीमंदिर और जलौली टोल प्लाजा तीन घंटे टोल फ्री करवाया। इस दौरान किसानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। चंडीमंदिर और जलौली टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय किसान नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा बंद करने का आह्वान किया गया था।
इसे लेकर किसान नेता सुुबह से ही टोल प्लाजा चंडीमंदिर पहुंचने लगे। दोपहर करीब 12 बजे जिला प्रधान भाकियू (चढूनी) नरेंद्र सिंह की अगुवाई में हुस्न चौधरी, दीपा जट्टा माजरी, गुरभाग सिंह धमाला, गोपाल सुक्खोमाजरी ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर पहुंच कर टोल फ्री करवाया। हुस्न चौधरी ने बताया कि किसानों की मांगों के मद्देनजर टोल प्लाजा चंडीमंदिर को दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में तीन घंटे के लिए शांतिपूर्ण ढंग से फ्री करवाया। उन्होंने बताया कि शनिवार को किसान पिंजौर, कालका क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। ट्रैक्टर रैली गांव चरनिया से होते हुए कालका जाएगी। उसके बाद कालका से पिंजौर बस स्टॉप थाने के समीप पहुंच कर समाप्त होगी। टोल प्लाजा के मैनेजर सुभाष चंद्र ने बताया कि किसान नेता करीब सवा 12 बजे पहुंचे और टोल फ्री करवा दिया। दोपहर बाद तीन बजे तक टोल फ्री रहा।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं। शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले फेंकना, रबड़ की गोलियां चलाना और उनके रास्ते में लोहे की तारबंदी करना व कीलें लगाना और बैरिकेडिंग कर रोकना गलत है। जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया और धनेंद्र वालिया आदि ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर गुरमीत सिंह ठरवा, मलकीत सिंह, गुलाब सिंह पूनिया, बृजपाल खटौली, कर्म सिंह कामी, बलदेव ढढारडू, वकील सिंह बरवाला, भम्भूल राणा बतौड़, उधम सिंह, जगतार, अवतार सिंह, समरजीत सिंह, सुरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed