फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Tourist place, Distributed masks, visit Rock Garden, got vaccines

रॉक गार्डन घूमने आए पर्यटकों को दिए गए मास्क, मौके पर ही लगाए गए टीके

Sun, 18 Jul 2021 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Tourist place, Distributed masks, visit Rock Garden, got vaccines
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी कोरोना सुरक्षित पर्यटन की संभावनाएं तलाशें। इसी कड़ी में शनिवार को पर्यटन विभाग ने शहर के प्रमुख स्थल कैपिटल कांप्लेक्स, सुखना लेक, रॉक गार्डन, सेक्टर-17 प्लाजा आदि जगह पर मास्क बांटे और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए।
विज्ञापन

17 जुलाई को ही चंडीगढ़ केकैपिटल कांप्लेक्स को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था। इस दिवस को मनाने के लिए भी विभाग ने कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए। रॉक गार्डन के बाहर एक टीकाकरण शिविर भी लगाया गया, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर 89 लोगों को टीका लगाया गया। ये सभी लोग रॉक गार्डन घूमने आए थे। अन्य राज्यों से आए लोगों ने भी प्रशासन और विभाग के इन कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस शिविर की वजह से उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी और रॉक गार्डन के दीदार के साथ ही उन्हें कोरोना की वैक्सीन भी लग गई। पर्यटन विभाग की निदेशक नितिका पवार ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से अभी लोगों को जागरूक करने का ही काम किया जा रहा है। शनिवार को रॉक गार्डन के बाहर कई तरह के अभियान चलाए गए। लोगों को मास्क पहनने के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान वालंटियर्स ने मास्क बांटे और पोस्टर बैनर के माध्यम से उन्हें जागरूक किया। आने वाले दिनों में अन्य पर्यटक स्थलों के बाहर भी टीकाकरण शिविर और मास्क बांटने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा कोरोना सुरक्षित पर्यटन की संभावनाए तलाश कर उसके अनुरूप कार्य योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed