{"_id":"617ae3cdbb42942702238795","slug":"chandigarh-pu-mrityunjay-naura-group-wins-for-the-fifth-time-in-puta-elections-confirms-goyal-group-s-seat-in-the-senate-panchkula-news-pkl431454959","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुटा चुनाव: मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने पांचवीं बार फहराया जीत का परचम, सीनेट में गोयल ग्रुप की एक सीट पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुटा चुनाव: मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने पांचवीं बार फहराया जीत का परचम, सीनेट में गोयल ग्रुप की एक सीट पक्की
Thu, 28 Oct 2021 11:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:24 PM IST
सार
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ। मतदान का प्रतिशत सुबह दस बजे 20 फीसदी तक रहा, जो दोपहर दो बजे तक 90 फीसदी पर पहुंच गया। कुल 626 मतदाताओं में से 576 ने मतदान किया।
विज्ञापन
पुटा चुनाव में विजेता ग्रुप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव में मृत्युंजय-नौरा ग्रुप की पांचवीं बार बड़ी जीत हुई है। अध्यक्ष बने डॉ. मृत्युंजय कुमार ने अपने विपक्षी प्रो. मनु शर्मा को 51 और सचिव बने प्रो. अमरजीत सिंह नौरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. कश्मीर सिंह को 17 वोटों से हराया। इस जीत के साथ ही सीनेट में गोयल ग्रुप की एक सीट पक्की हो गई है, क्योंकि गोयल ग्रुप के जरिए ही प्रत्याशी आगे बढ़े और उनके समर्थन से जीते।
वोटों का गणित लगाने का जिम्मा वरिष्ठ शिक्षक एवं सीनेट प्रो. केशव मल्होत्रा के पास था, जो इस बार भी रण में पास हो गए। हालांकि मनु-कश्मीर ग्रुप नया था लेकिन उनकी टीम के सदस्य भी चुनाव में खूब लड़े।
पुटा चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ। मतदान का प्रतिशत सुबह दस बजे 20 फीसदी तक रहा, जो दोपहर दो बजे तक 90 फीसदी पर पहुंच गया। कुल 626 मतदाताओं में से 576 ने मतदान किया। दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई तो प्रत्याशियों के चेहरे लटके हुए थे, क्योंकि इस बार दोनों ग्रुपों में कांटे की टक्कर थी। वोटों का गणित आसानी से समझ में नहीं आ रहा था। साढ़े पांच बजे मतगणना पूरी हुई और परिणाम सुनाया गया। मृत्युंजय-नौरा ग्रुप के अधिकतर सदस्य विजयी हुए। डॉ. मृत्युंजय को 292 और प्रो. मनु शर्मा को 241 वोट मिले। इसी तरह सचिव बने प्रो. अमरजीत सिंह नौरा को 285 और डॉ. कश्मीर सिंह को 268 मत मिले।
विज्ञापन
दूसरे पदों पर इनकी हुई जीत
विजेता पद वोट
प्रो. सुपिंदर कौर उपाध्यक्ष 319
डॉ. सर्वनरिंदर कौर ज्वाइंट सेक्रेटरी 300
डॉ. नितिन अरोड़ा कोषाध्यक्ष 295
ग्रुप प्रथम के विजेता
नाम वोट
सुमन सुमी 304
गौतम बहल 282
नीरज कुमार 282
जसबीर सिंह 260
ग्रुप द्वितीय के विजेता
नवनीत कौर 315
विजेयता चड्डा 285
संतोष उपाध्याय 262
(नोट : बलराम सूदन, सुमन मोर व ममता गुप्ता को 256 बराबर मत मिले। तीनों का कार्यकाल वर्ष के मुताबिक विभाजित किया गया है।)
ग्रुप तृतीय के विजेता
प्रवीन गोयल 319
अनिल कुमार 303
अमृतपाल कौर 267
मनु-कश्मीर टीम के इन सदस्यों को इतने मत मिले
इकरीत सिंह बल उपाध्यक्ष 226
शिवानी शर्मा ज्वाइंट सेक्रेटरी 252
सुचा सिंह कोषाध्यक्ष 258
किस पद के लिए कितने वोट अमान्य हुए
पद अमान्य वोट
अध्यक्ष 14
उपाध्यक्ष 22
सचिव 14
उप सचिव 15
कोषाध्यक्ष 14

हमारी टीम पर शिक्षकों ने फिर विश्वास जताकर पांचवीं बार विजेता बनाया है। यह हमारी नहीं शिक्षकों की जीत है। उनकी सेवा का जो सपना हम लेकर चल रहे हैं, उसे पूरा करेंगे। प्राथमिकताओं पर काम होगा। - डॉ. मृत्युंजय कुमार, अध्यक्ष
हमारी टीम पहली बार चुनाव मैदान में आई थी और हम खूब लड़े। शिक्षकों ने साथ दिया, उसके लिए आभार। हम अपनी प्राथमिकताओं पर काम करेंगे। जरूरी नहीं कि जीतने के बाद ही हम काम करते। विजेता टीम को हमारी ओर से बधाई। -प्रो. मनु शर्मा, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार