फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Protest, rajpura, against taking BJP leaders, farmer

राजपुरा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाये के खिलाफ प्रदर्शन, सूद बोले- पंजाब में हो रही लोकतंत्र की हत्या

Tue, 13 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Protest, rajpura, against taking BJP leaders, farmer
चंडीगढ़। राजपुरा में किसान समर्थकों की ओर से भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर सोमवार को सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस कार्यालय केबाहर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस की शह पर सब कुछ हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता सेक्टर-15 पेट्रोल पंप के सामने एकत्रित हुए और पंजाब कांग्रेस भवन की तरफ कूच किया। इस दौरान वह सड़क पर आ गए। पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। काफी विरोध के बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि राजपुरा देहाती जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब में जो दुर्व्यवहार हो रहा है, वह बेहद दुखद है। रात दो बजे भाजपा कार्यकर्ता के घर को घेरा गया। सभी को बंधक बनाया गया। पत्थर मारे गए। घर के लोगों को गालियां दी गईं। बिजली काट दी गई। भारी गर्मी के बीच 6 साल की बच्ची आठ घंटे तक रोती रही। यह सब कुछ पंजाब पुलिस कांग्रेसी गुंडों के साथ मिलकर कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजाना लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पंजाब में यह स्थिति है कि बंधकों को छुड़ाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 8 घंटे इंतजार करना पड़ा और तब जाकर उनको छुड़ाया जा सका।
विज्ञापन

अगली बार पंजाब भवन नहीं, सीएम के फार्म हाउस जाएंगे: भट्टी
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है। विधायकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। उनके कपड़े फाड़े जा रहे हैं। पंजाब पुलिस और सरकार के बारे में अब जनता को पता लग गया है। मिलीभगत से सब कुछ हो रहा है। राजपुरा देहाती में भाजपा कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी ने कहा कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है। अब भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब भवन नहीं, सीएम के फार्म हाउस जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर पंजाब में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। मटका चौक पर प्रदर्शन करने वाले कौन हैं, क्या वो किसान हैं। भट्टी ने कहा कि मटका चौक पर क्या कुछ नही हो रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा न लें। कार्यकर्ता सिर्फ इसलिए चुप हैं कि वह शांति चाहते हैं। इस मौके पर सचिव अमित राणा, हुकुम चंद, अनिल दुबे, पप्पू शुक्ला, जिला अध्यक्ष रविंदर पठानिया, सतिंदर सिद्धू, मनीष भसीन मनु, राजिंदर शर्मा, नरेश पांचाल, जितेंद्र मल्होत्रा, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, विजय राणा, अमजद, कृष्ण, दीदार सिंह, जसविंदर कौर, अनूप गुप्ता, कार्यालय सचिव गजेंद्र शर्मा और देवी सिंह, प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, सीनियर डिप्टी मेयर महेश इंद्र सिंह सिद्धू, डिप्टी मेयर फर्मीला, चंद्रावती शुक्ला, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed