फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Protest, Petrol-diesel, All India Congress Committee

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Sun, 18 Jul 2021 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Protest, Petrol-diesel, All India Congress Committee
चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सेक्टर-22 स्थित नेहरू पार्ककेसामने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में महिलाओं ने रेहड़ी पर मोटरसाइकिल रखकर उसे खींचा। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने मौके पर खुद आगे आकर कार्यकर्ताओं को लाइन में लगाया। सड़क के दोनों ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता झंडा व बैनर लेकर खड़े रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि पिछले 10 दिनों के दौरान 31 विरोध प्रदर्शन हुए, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग भी भाजपा के कुशासन का खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्हें पानी के अत्यधिक बिलों का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पहले से ही कोरोना महामारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण कठिनाई का सामना कर रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल व अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण उनकी स्थिति और दयनीय होती जा रही है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार को आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने को कहा। ऐसा न होने पर उन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन केदौरान देवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की, डीडी जिंदल, पवन शर्मा, भूपिंदर बढहेड़ी, गुरबख्श रावत, शशिशंकर तिवारी, जतिंदर भाटिया, हाफिज अनवर-उल-हक, गुरप्रीत गाबी, जगजीत कंग, जागीर सिंह, हरफूल कल्याण, हरमेल, अजय शर्मा, गुरचरण दास काला, रामेश्वर गिरि, राजीव मोदगिल, देविंदर गुप्ता, जसबीर बंटी, जीत सिंह, दीपा दुबे, अजय जोशी, यश गुजराल, शीला फूल सिंह और सतीश कैंथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed