फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, PGI, strike today, contract employee

निदेशक और कर्मचारी संघ के बीच दो चरण की वार्ता बेतनीजा, पीजीआई में आज हड़ताल

Tue, 08 Mar 2022 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, PGI,  strike today, contract employee
चंडीगढ़। पीजीआई में कार्यरत चार हजार अनुबंध कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल को रोकने के लिए सोमवार को श्रम आयुक्त ने पीजीआई निदेशक और कर्मचारी संघ के बीच दो चरण में वार्ता कराई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। बता दें कि एक साथ चार हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन और कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच देर रात 12 बजे तक बैठक चली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीजीआई प्रशासन कर्मचारियों की समान काम-समान वेतन की मांग पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद 8 मार्च को पूर्व घोषित हड़ताल रोकने का प्रयास विफल रहा।
विज्ञापन

पीजीआई कर्मचारी संघ गैर संकाय के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि समान काम-समान वेतन के आदेश को लागू करने में पीजीआई प्रशासन मनमानी कर रहा है। पीजीआई प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेश की लगातार अवहेलना कर रहा है। इसे लेकर अनुबंध कर्मचारी लगातार अनुरोध भी कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, इसलिए हड़ताल का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को पीजीआई के विभिन्न संवर्गों में अनुबंध पर कार्यरत सफाई कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, किचन के स्टाफ, अस्पताल परिचायक, लिफ्ट ऑपरेटर, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन, लांड्रीमैन एक साथ काम ठप कर देंगे। इससे मरीजों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed