फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh municipal corporation, Officer said on the falling ground water level

गिरते जलस्तर पर बोले अफसर, चार साल में खत्म कर देंगे सभी ट्यूबवेल

Sun, 26 Sep 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
chandigarh municipal corporation, Officer said on the falling ground water level
चंडीगढ़। शहर में लगातार गिरते जलस्तर पर शनिवार को नगर निगम सदन की बैठक में लंबी चर्चा हुई। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि केंद्रीय भूजल बोर्ड के हाल के सर्वे में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। नगर निगम सातों दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए फ्रांस सरकार से 15 अक्तूबर से पहले समझौता करेगा। वहीं, अगले तीन से चार साल में शहर के सभी ट्यूबवेलों को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि लगातार गिरते भू-जलस्तर को सुधारने की जरूरत है। चंडीगढ़ वर्तमान में गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है। वहीं, मंत्रालय ने चेताया है कि अगर नहीं सुधार हुआ तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाएगी। मनीमाजरा पहले ही गंभीर स्थिति में है। इसलिए सबसे पहले मनीमाजरा में सातों दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति योजना के पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा, ताकि वहां भू-जल की स्थिति को सुधारा जा सके। इसके बाद पूरे शहर में सातों दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले वर्ष सितंबर माह तक पांचों एसटीपी अपग्रेड हो जाएंगे। वहीं, टर्शरी वाटर से कई पार्कों और अन्य जगहों पर पानी आसानी से पहुंचेगा। इसके लिए 242 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। कजौली वाटरवर्क्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, इस मुद्दे के साथ सदन ने अब सेलो ट्यूबवेल के लिए तय शुल्क या मीटर से शुल्क लेने के प्रस्ताव को पास कर दिया। अब समीक्षा कर निगम दोनों में से जो दाम ज्यादा होंगे, उसे लागू करेगा। वर्तमान में शहर में 31 सेलो ट्यूबवेल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16.62 करोड़ से निगम लोगों को बताएगा पानी की हर बूंद का महत्व
आयुक्त ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे पानी मिलने से लोगों की स्टोरेज करने की आदत खत्म होती है और आवश्यकता अनुसार पानी उपयोग होता है, इसलिए फ्रांस डवलपमेंट एजेंसी के अनुसार पानी के महत्व को बताने के लिए 16.62 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसमें पानी का महत्व बताने पर 1.62, जबकि पानी के उपयोग का व्यवहार बदलने पर 15 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए निगम एक विशेषज्ञ भी अपने साथ जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed