फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Migratory birds start arriving, 48 samples taken from Sukhna Lake

प्रवासी पक्षी आने शुरू, सुखना लेक से लिए 48 नमूने

Tue, 02 Nov 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Migratory birds start arriving, 48 samples taken from Sukhna Lake
चंडीगढ़। शहर में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन इस बार सतर्क है, इसलिए सुखना लेक के आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी इलाके में ज्यादातर प्रवासी पक्षी आते हैं और फरवरी माह तक रुकते हैं। प्रशासन ने बर्ड लू को लेकर सोमवार को सुखना लेक से 48 नमूने एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रवासी पक्षियों से ही यहां स्थानीय पक्षियों में भी बर्ड लू फैलने का खतरा रहता है। पशुपालन विभाग की तरफ से बर्ड लू की रोकथाम के लिए सोमवार को एक दिवसीय ट्रेनिंग कम मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालन, वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

नार्थ जोन रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी जालंधर के वैज्ञानिकों की तरफ से इस ट्रेनिंग कम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग के निदेशक मनीष लोहान ने कहा कि बर्ड लू काफी तेजी से फैलता है और इससे पक्षियों का मृत्यु तो होती ही है, पोल्ट्री प्रोडक्ट्स से संबंधित व्यापार को भी काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत ही विभाग ने बर्ड लू की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed