फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Liberty Football Club won the Police Martyrs Memorial Trophy

chandigarh, Liberty Football Club won the Police Martyrs Memorial Trophy

Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Liberty Football Club won the Police Martyrs Memorial Trophy
चंडीगढ़। लिबर्टी फुटबॉल क्लब ने पुलिस शहीद मेमोरियल ट्राफी 2021 फॉर चंडीगढ़ स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में खेला गया। फाइनल में लिबर्टी फुटबॉल क्लब और ली प्रोफेसर फुटबॉल क्लब की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच के दो हॉफ तक दोनों टीमें गोल करने में विफल रहीं। इसके बाद मैच रैफरी की ओर से अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें भी दोनों टीमें बिना गोल के रहीं। दूसरी बार फिर से अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें लिबर्टी की ओर से नवदीप ने मैच के 114वें मिनट में गोल कर ली प्रोफेसर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

बेस्ट अपकमिंग प्लेयर का अवॉर्ड ट्राइसिटी फुटबॉल क्लब के जतिन को, बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड लिबर्टी फुटबॅाल के अनीश, बेस्ट स्कोरर लिबर्टी के कुलबीर, बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड ली- प्रोफेसर फुटबॉल क्लब केगोल्डी को दिया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी ओमबीर सिंह, एसएसपी कुलदीप चहल के चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन केअधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन और चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट केपी सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से उन पुलिस कर्मियों को याद किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान शहादत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपी सिंह, विकास शर्मा, भूपेंद भूरा ने बताया कि सेक्टर 7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संतोष ट्राफी के मुकाबले 21 नवंबर से खेले जाएंगे। शहर को पहली बार संतोष ट्राफी की मेजबानी मिली है। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के साथ सर्विसेज, जम्मू एंव कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश की टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed