फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, French team reached city, for 24-hour water plan

24 घंटे पानी की योजना के लिए चंडीगढ़ पहुंची फ्रांसीसी टीम, गांव-कालोनियों का करेंगे दौरा

Fri, 24 Sep 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, French team reached city, for 24-hour water plan
चंडीगढ़। शहर में 24 घंटे पानी सप्लाई योजना को लेकर फ्रांस डेवलपमेंट एंजेसी के विशेषज्ञ चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। अगले कुछ दिनों तक टीम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर परियोजना की समीक्षा करेगी। टीम के सदस्य परियोजना का तकनीकी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए अभी फ्रांस से चंडीगढ़ नगर निगम का समझौता होना बाकी है। इसके बाद कर्ज की राशि चंडीगढ़ को मिलेगी। वीरवार को नगर निगम की आयुक्त व स्मार्ट सिटी की सीईओ आनिंदिता मित्रा ने टीम के साथ मुलाकात की और विशेषज्ञों को परियोजना की विस्तार से जानकारी दी। इस परियोजना के तहत साल 2027 से शहरवासियों को 24 घंटे पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आयुक्त ने टीम के साथ आए विशेषज्ञ पियरे, अंकित, डेल्फिन और जतिन का स्वागत करते हुए कर्ज की राशि मंजूर करने पर यूरोपीय संघ का आभार व्यक्त किया। आयुक्त ने परियोजना के तहत सभी पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें वित्तीय, पर्यावरण और सामाजिक पहलू अहम रहे। उन्होंने कहा कि खरीद के तरीके, जनता के बीच इसकी अनुकूलन क्षमता, परियोजना के कामकाज और सार्वजनिक प्रभाव के बीच मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर 591.57 करोड़ का खर्च आएगा। परियोजना के तहत ग्रांट-इन-एड भी मिल रही है। आयुक्त ने बताया कि फ्रांस से आए विशेषज्ञ सेक्टर-39 के प्रमुख वाटर वर्क्स के अलावा गांवों, कॉलोनियों और नगर निगम के अधीन आते अन्य इलाकों में जाकर भी निरीक्षण करेंगे और इसकी आपूर्ति प्रणाली का आकलन करेंगे। टीम परियोजना को लागू करने वाले अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों से बात करेगी। बता दें कि इस परियोजना से जब पानी मिलना शुरू हो जाएगा, तो पानी के दाम भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed