फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   after dengue and corona virus now the threat of Zika virus

चंडीगढ़: कोरोना और डेंगू के साथ अब जीका वायरस का भी मंडराने लगा खतरा, जानें लक्षण

Sun, 07 Nov 2021 01:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 01:27 AM IST
सार

चंडीगढ़ में कुछ ही दिनों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 से बढ़कर 1010 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग इससे बचाव के लिए लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन कुछ खास फायदा नजर नहीं आ रहा। वहीं कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 33 है। पीजीआई में कोरोना के 17 गंभीर मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
after dengue and corona virus now the threat of Zika virus
जीका वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना और डेंगू के बीच अब जीका वायरस का भी खतरा मंडराने लगा है। डेंगू के कारण शहर में पहले से अस्पतालों के बेड फुल हैं, ऐसे में आसपास के प्रदेशों में जीका वायरस के केस बढ़ने से यहां भी संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब तक शहर में जीका वायरस के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है फिर भी बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन


उप स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि जीका वायरस को लेकर ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जहां तक हो सके मच्छरों से बचने का प्रयास करना होगा। घर और आसपास मच्छरों के पनपने के माध्यमों को नष्ट करें। जीका वायरस से संबंधित लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन


क्या है जीका वायरस आप भी जान लें

  • ये वायरस संक्रमित मच्छरों के जरिए इंसानों में फैलता है। 60 प्रतिशत रोगियों में कोई लक्षण नहीं दिखता। इसे फैलाने वाला मच्छर चार मीटर तक ही उड़ सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जीका वायरस मुख्यत: एडीज प्रजाति के संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। जीका वायरस संक्रमित गर्भवती महिला से उसके बच्चे को और खून के जरिए भी फैल सकता है।
  • जीका वायरस से संक्रमित होने पर लाल चकत्ते, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कंजक्शनवाइटिस और आंखें लाल हो सकती हैं। आम तौर पर वायरस के लक्ष्य हल्के होते हैं।
  • जीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे में जन्म दोष और दूसरी तरह की न्यूरो संबंधी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।

शहर में अब तक जीका वायरस का कोई केस सामने नहीं आया है। जहां तक बचाव की बात है तो स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक स्तर पर तैयारी की है। मच्छरों के लारवा नष्ट करने के साथ ही उनके पनपने के माध्यमों को भी समाप्त किया जा रहा है। कोरोना हो या डेंगू या जीका वायरस, इनसे निपटने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है, तभी सफ लता मिल सकती है। - डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed