फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh crime, Student hanged in PG, gave HCS exam on Sunday, Hissar

छात्र ने पीजी में लगाया फंदा, रविवार को दी थी एचसीएस की परीक्षा

Tue, 14 Sep 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, Student hanged in PG, gave HCS exam on Sunday, Hissar
चंडीगढ़। सेक्टर-22 के एक पीजी में सोमवार शाम 26 वर्षीय छात्र अनिल कुमार (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक दिन पहले ही हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा दी थी। आशंका है कि पेपर ठीक नहीं होने के कारण उसने यह कदम उठाया है। अनिल मूलरूप से हरियाणा के हिसार का रहनेे वाला था। सेक्टर-17 थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अनिल पिछले कई महीने से पीजी में रहकर सेक्टर-34 स्थित एक शिक्षा संस्थान में पढ़ाने के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वह रविवार को एचएससी की परीक्षा में बैठा था। हिसार से उसके भाई ने सोमवार देर शाम जब अनिल को फोन किया तो फोन नहीं उठा। कई बार प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो भाई ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को देखने के लिए भेजा।
विज्ञापन

युवक जब अनिल के कमरे पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो अनिल अंदर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचित कर शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा कर पुलिस जांच में जुट गई है। देर रात तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed