फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Crime, police, cyber crime, 1.59 crore cheated by elders by, Fraud

पॉलिसी में अधिक रिटर्न का लालच देकर बुजुर्ग से ठगे 1.59 करोड़ रुपये

Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Crime, police, cyber crime, 1.59 crore cheated by elders by, Fraud
चंडीगढ़। एक पॉलिसी मेच्योर होने के बाद दूसरी पॉलिसी में अधिक रिटर्न का लालच देकर सेक्टर-34 निवासी एक बुजुर्ग से एक करोड़ 59 लाख 15 हजार 435 रुपये ठग लिए। वर्ष 2014 में हुए मामले की शिकायत बुजुर्ग ने फरवरी 2021 में साइबर सेल को दी। मामले की जांच के बाद शनिवार को साइबर सेल ने आरोपी रवि मिश्रा के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-34 के मकान नंबर 1345 निवासी साधू सिंह (76) ने फरवरी 2021 में साइबर सेल को शिकायत दी। शिकायत में बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में उन्हें रवि मिश्रा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उनकी एक पॉलिसी मेच्योर हो गई है। उनके रुपयों को कुछ साल में दोगुना से तीन गुना करने में वह उसकी मदद कर सकता है। सरकार की कई योजनाएं वृद्धों के लिए चल रही हैं। बुजुर्ग आरोपी के झांसे में आ गया। बुजुर्ग ने आरोपी के अलग-अलग खातों में एक करोड़ 59 लाख 15 हजार 435 रुपये नकदी और चेक के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए, जो कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों के खाते थे। बुजुर्ग ने जब इसके दस्तावेज मांगे तो आरोपी ने कहा कि वह अगले वित्तीय वर्ष में दस्तावेज देगा। इसके कुछ समय बाद रवि मिश्रा को कॉल लगाने पर उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चला तो फरवरी 2021 में बुजुर्ग ने साइबर सेल में इसकी शिकायत दी। मोबाइल नंबर के आधार व बैंक के दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही मिला। उसके बाद पुलिस ने रवि मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed