फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh crime, fraud, Ramlal Choudhry accused of cheating of five crores on remand for seven days

5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी को सात दिन का रिमांड

Sat, 13 Nov 2021 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, fraud, Ramlal Choudhry accused of cheating of five crores on remand for seven days
चंडीगढ़। गुरुग्राम निवासी बिजनेसमैन से पांच करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी फाइनेंसर रामलाल चौधरी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इस दौरान आरोपी के बचाव पक्ष में करीब दस वकील कोर्ट रूम में आए। जज के सामने आरोपी के वकीलों ने दलील दी कि पुलिस ने रामलाल को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं की और न ही पुलिस को आरोपी के घर से तलाशी के समय कुछ मिला है।
विज्ञापन

वहीं शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि आरोपी पर गंभीर आरोप हैं और पुलिस के पास सबूत भी हैं। पुलिस की ओर से आरोपी का 10 दिन का रिमांड मांगा गया, लेकिन कोर्ट ने सात दिन का रिमांड दिया। बता दें कि पुलिस ने सेक्टर-46 निवासी फाइनेंसर और प्रॉपर्टी डीलर रामलाल चौधरी को वीरवार को गिरफ्तार किया था। गुरुग्राम के आईआरईओ विक्ट्री वैली निवासी अतुल्य शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसएसपी कुलदीप चहल ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की जांच के बाद चौधरी की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed