{"_id":"61d3551eb361ee0510064968","slug":"chandigarh-crime-doctor-and-journalist-arrested-government-work-police-panchkula-news-pkl4381702125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर और पत्रकार को मास्क पहनने के लिए कहा-तो उलझ पड़े, सरकारी काम में बाधा डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर और पत्रकार को मास्क पहनने के लिए कहा-तो उलझ पड़े, सरकारी काम में बाधा डाली
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर एक डॉक्टर और पत्रकार को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की
पहचान डॉ. देवेंद्र बलहारा और पत्रकार कर्मवीर उर्फ करमू के रूप में हुई है। पुलिस मंगलवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश करेगी।
यह कार्रवाई एसडीएम ऑफिस के विवेक नरूला की शिकायत पर हुई है। सेक्टर-37 में एसडीएम की टीम कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान कर रही थी। इसी बीच कर्मवीर और डॉ. बलहारा ने मास्क नहीं पहन रखा था। अधिकारियों ने मास्क पहनने को कहा तो दोनों ने इनकार कर दिया। आरोप है कि दोनों ने टीम से अभद्रता भी की। पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
उधर, हाईकोर्ट के वकील सुरेंद्र गौड़ और गंगा सिंह गोपेरा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गैर जमानती धारा लगाकर पत्रकार और डॉक्टर को टारगेट किया है। वीडियो को देखने से पता चलता है कि दोनों ने सरकारी कार्य में कोई?बांधा नहीं डाली है। पुलिस की ओर से लगाई धारा-353 गलत है। इसे हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे।
सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-37 में कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे थे। पत्रकार और डॉक्टर ने सरकारी काम में बाधा डाली। विभागीय अधिकारियों की शिकायत पर दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।