फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Crime, accused of robbery from actress arrested, were having fun in Himachal

अभिनेत्री से लूट के दोनों आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में कर रहे थे मौज

Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Crime, accused of robbery from actress arrested, were having fun in Himachal
चंडीगढ़। सेक्टर-27डी स्थित अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर से 10 दिन पहले छह लाख की नकदी लूटने के बाद फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहाली के शाहीमाजरा निवासी अर्जुन उर्फ नेपाली (26) और मटौर निवासी अर्जुन श्रेष्ठ (24) हैं। शनिवार को दोनों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाने में शुक्रवार दोपहर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेसवार्ता में बताया कि सात सितंबर को अलंकृता के सेक्टर-27 डी स्थित घर में घुसकर तीन लुटेरे ने छह लाख की नकदी लूटी थी। इसके अलावा उन्होंने एटीएम से 20 हजार रुपये भी निकाले थे। लुटेरे ऑटो से आए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-26 थाना पुलिस और आपरेशन सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। 11 सितंबर को ऑटो चालक प्रेम उर्फ मोटू व आरोपी सन्नी उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी फरार थे। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सेक्टर-43 बस अड्डे के पास आने वाले हैं। पुलिस ने नाका लगाकर दोनों को दबोच लिया। आरोपी अर्जुन उर्फ नेपाली फर्नीचर की दुकान पर काम करता था जबकि अर्जुन कार वाशिंग करता था।
विज्ञापन

लूट के पैसों से की मौज मस्ती
पुलिस की प्राथमिक जांच में जांच में दोनों आरोपी वारदात के बाद किराए पर ऑटो लेकर मोहाली गए और बहन से राखी बंधवाने के बाद जूते व कपड़े खरीदे। इसके बाद सेक्टर-52 स्थित एक होटल में रात गुजारी और हिमाचल प्रदेश में अलग अलग जगहों पर घूमते रहे। आलीशान जिंदगी जीने के लिए महंगे होटल में रहे। टैटू बनवाए, बाल रंगवाए, हर जगह कैब किराए पर लेकर जाने के अलावा प्रतिबंधित दवाइयां खरीद रहे थे। दोनों आरोपियों से 40 हजार रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed