{"_id":"618ffa6679630818a7617150","slug":"chandigarh-corporation-elections-sad-also-announced-9-candidates-panchkula-news-pkl432912839","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव : अकाली दल ने भी घोषित किए 9 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव : अकाली दल ने भी घोषित किए 9 उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने भी अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पूर्व डिप्टी मेयर और वर्तमान पार्षद हरदीप सिंह को पार्टी ने वार्ड- 30 से उम्मीदवार बनाया है। बसपा और अकाली दल साझा चुनाव लड़ रहा है। फिलहाल बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चंडीगढ़ के ऑब्जर्वर डॉ. दलजीत सिंह चीमा, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बटरेला सहित अन्य वरिष्ठ नेतओं के साथ बैठक की। इस दौरान पहली सूची में 9 उम्मीदवारों की घोषणा करने का फैसला लिया गया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि वार्ड नंबर- 1 से रणदीप कौर, वार्ड नंबर- 2 से सुनील राठी, वार्ड नंबर- 5 से परमजीत कौर, वार्ड नंबर- 6 से करमजीत कौर, वार्ड नंबर-14 से कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर- 25 से गुरप्रीत सिंह, वार्ड नंबर- 27 से जबरजंग सिंह और वार्ड नंबर- 32 से परमिंदर सिंह लाली को प्रत्याशी बनाया है। चीमा ने बताया कि बसपा और अकाली दल सामूहिक रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें 19 पर अकाली दल और 16 सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। अगले सप्ताह तक अकाली दल अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। वहीं, बसपा भी अगले सप्ताह में अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। जल्द बुड़ैल में अकाली दल और बसपा का सामूहिक कार्यालय खोला जाएगा। कार्यालय के प्रभारी चरनजीत सिंह विल्ली होंगे।