फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, CHB reduced the price, buy corner booth worth Rs 1.14 crore in Rs 56 lakh

सीएचबी ने घटा दी कीमत, 1.14 करोड़ का कॉर्नर बूथ 56 लाख रुपये में खरीदें

Sat, 11 Sep 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, CHB reduced the price, buy corner booth worth Rs 1.14 crore in Rs 56 lakh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी व्यावसायिक संपत्तियों (लीज होल्ड) के दाम में भारी कमी की है। सेक्टर-61 (कजहेड़ी) का एक कॉर्नर बूथ जिसका आरक्षित मूल्य करीब 1.14 करोड़ था, अब करीब 56 लाख रुपये का हो गया है। सीएचबी ने कई व्यावसायिक संपत्तियों के दाम 50 फीसदी तक कम कर दिए हैं।
विज्ञापन

सीएचबी एक बार फिर अपनी 191 आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर जारी करने जा रहा है। 15 सितंबर सुबह 10 बजे से लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगा सकेंगे और आठ अक्तूबर सुबह 10.15 बजे बोलियों को खोला जाएगा। सीएचबी इस बार 28 फ्री होल्ड और 31 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। इस टेंडर में 132 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को भी रखा जाएगा। लीज होल्ड संपत्तियों के लिए शहरवासी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह से ही बोर्ड ने लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कम से कम 20 फीसदी और लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की कीमत को 10 फीसदी कम कर दिया है। वहीं, कुछ लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत 40 से 50 फीसदी तक कम की गई है।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि 8 सितंबर को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ही लीज होल्ड संपत्तियों के दाम घटाने का फैसला लिया गया था। इसके तहत ही खाली पड़ी संपत्तियों के आरक्षित मूल्य तय कर नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्र, बुध और शनिवार को देख सकेंगे संपत्तियां
बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। बोली लगाने से पहले सभी बोलीदाता संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं। लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को हर शुक्रवार, लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर बुधवार और फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए लोग सीएचबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियां
एरिया टाइप पुराना आरक्षित मूल्य नया आरक्षित मूल्य
सेक्टर-61(कजहेड़ी) बूथ (कॉर्नर) 1.14 करोड़ रुपये 56.19 लाख
सेक्टर-61(कजहेड़ी) बे-शॉप (बेसमेंट) 2.13 करोड़ 1.70 करोड़ रुपये
मनीमाजरा छोटे बूथ (कॉर्नर) 75.38 लाख 37.82 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट बूथ 52.17 लाख 41.74 लाख
सेक्टर-40ए सर्विस बूथ 36.98 लाख 29.58 लाख
सेक्टर-51ए बूथ 55.30 लाख 44.24 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed