{"_id":"61410e948ebc3e61d82f95c8","slug":"chandigarh-bids-for-119-properties-of-chb-will-start-from-today-panchkula-news-pkl4267854187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सीएचबी की 119 संपत्तियों को खरीदने के लिए आज से बोली शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सीएचबी की 119 संपत्तियों को खरीदने के लिए आज से बोली शुरु
Wed, 15 Sep 2021 02:35 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपनी 191 आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। बुधवार सुबह 10 बजे से लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगा सकेंगे और 12 अक्तूबर सुबह 10.15 बजे बोलियों को खोला जाएगा। पहले बोर्ड ने बोली लगाने के लिए आठ अक्तूबर तक का समय दिया था, लेकिन त्योहारी सीजन को देखने हुए मंगलवार को 12 अक्तूबर तक समय को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सीएचबी इस बार 28 फ्री होल्ड और 31 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। इस टेंडर में 132 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को भी रखा जाएगा। लीज होल्ड संपत्तियों के लिए शहरवासी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह से ही बोर्ड ने लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कम से कम 20 फीसदी और लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की कीमत को 10 फीसदी कम कर दिया है। वहीं, कुछ लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत 40 से 50 फीसदी तक कम की गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-61 (कजहेड़ी) के जिस कॉर्नर बूथ का आरक्षित मूल्य करीब 1.14 करोड़ था, वह अब करीब 56 लाख का हो गया है। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि बोली लगाने से पहले सभी बोलीदाता संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं। लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को हर शुक्रवार, लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर बुधवार और फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए लोग सीएचबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियां
- एरिया टाइप पुराना आरक्षित मूल्य नया आरक्षित मूल्य
- सेक्टर-61(कजहेड़ी) बूथ (कॉर्नर) 1.14 करोड़ रुपये 56.19 लाख
- सेक्टर-61(कजहेड़ी) बे-शॉप (बेसमेंट) 2.13 करोड़ 1.70 करोड़ रुपये
- मनीमाजरा छोटे बूथ (कॉर्नर) 75.38 लाख 37.82 लाख
- सेक्टर-38 वेस्ट बूथ 52.17 लाख 41.74 लाख
- सेक्टर-40ए सर्विस बूथ 36.98 लाख 29.58 लाख
- सेक्टर-51ए बूथ 55.30 लाख 44.24 लाख