फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Bail plea of two brothers rejected in the case of kidnapping a student and demanding ransom

बच्चे का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Sat, 25 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Bail plea of two brothers rejected in the case of kidnapping a student and demanding ransom
चंडीगढ़। मनीमाजरा रेलवे फाटक के पास से 10वीं के छात्र को अगवा कर 50 लाख फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी भाइयों पंकज गुप्ता (28) और विशाल (24) की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी। मनीमाजरा पुलिस ने इस मामले में 15 जून को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विशाल व पंकज की ओर से अदालत में दायर की गई जमानत याचिका में कहा गया था कि पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाया है। वहीं, याचिका में कहा है कि एक अन्य आरोपी राहुल को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। उनकी भी जमानत मंजूर की जाए। याचिका का विरोध करते सरकारी वकील ने दलील दी कि पंकज व विशाल केस के मुख्य आरोपी हैं और वे बच्चे के पड़ोसी हैं। उन्हें पता था कि बच्चे की बहन की शादी है और घर में काफी पैसा होगा। इसलिए बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 15 जून 2021 की सुबह साढ़े चार बजे किशनगढ़ निवासी 15 वर्षीय किशोर को मनीमाजरा के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के पास से ब्रेजा कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते अपहर्ता ने किशोर को पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। इसके दो दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में आरोपी अपने शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed