फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Air purifier trial begins, will be inaugurated on 7

एयर प्यूरिफायर का ट्रायल शुरू, 7 सितंबर से हो सकता है शुरू

Tue, 31 Aug 2021 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Air purifier trial begins, will be inaugurated on 7
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट चौक पर शहर का पहला एयर प्यूरिफायर बनकर तैयार हो गया है। रविवार से प्यूरिफायर का ट्रायल शुरू हो चुका है। एक सप्ताह तक ट्रायल के बाद एयर प्यूरिफायर का उद्घाटन होगा। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो 7 सितंबर को एयर प्यूरिफायर का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

24 मीटर ऊंचे नई तकनीक वाले देश के पहले एयर प्यूरिफायर में फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं होगी। हाईस्पीड पंखा अपने आप गंदगी को साफ कर देगा। इस तकनीक का कंपनी के पास कॉपीराइट भी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक देवेंद्र दलाई ने बताया कि एयर प्यूरिफायर के सेक्शन प्रेशर का ट्रायल शुरू हो गया है। इसमें लगे हाईस्पीड पंखे हवा के साथ आने वाले बारीक धूल के कणों को साफ कर रहे हैं। फिलहाल, दो दिनों में हमें बेहतर परिणाम मिले हैं। लगभग एक सप्ताह तक ट्रायल के बाद उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू होगी। एयर प्यूरिफायर को 3.88 करोड़ क्यूबिक फुट हवा प्रतिदिन शुद्ध करना है। इसका भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed