फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Advertisement placed on the toilet block by bypassing the standards size, municipal corporation

मानकों को दर किनार कर टॉयलेट ब्लॉक पर लगाया विज्ञापन

Sun, 18 Jul 2021 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Advertisement placed on the toilet block by bypassing the standards size, municipal corporation
चंडीगढ़। शहर के टॉयलेट ब्लॉक पर विज्ञापन लगाने के लिए निगम ने टेंडर तो दे दिया, लेकिन अनुबंध के अनुसार बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं। साढ़े 4 फुट की जगह ठेकेदारों ने 6 फुट के विज्ञापन लगा दिए हैं। मार्केट के लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे लोगों को टॉयलेट ब्लॉक की जानकारी ही नहीं मिलेगी। वह होर्डिंग समझकर गुमराह हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के 55 टॉयलेट इमारत पर विज्ञापन के लिए नगर निगम ने ठेकेदारों को टेंडर दे दिया है। इन टॉयलेट ब्लॉक पर कुल 11 हजार 304 स्क्वायर फुट जगह है। विभिन्न टॉयलेट ब्लॉक पर जगह के अनुसार प्रति स्क्वायर फुट के अनुसार विज्ञापन लगाने की अनुमति दी गई है। इन विज्ञापनों से निगम को लगभग 2 करोड़ का रेवेन्यू आना है। मास्टर प्लान के अनुसार साढ़े चार फुट की लंबाई और 18 फुट की चौड़ाई के विज्ञापन लगने हैं, लेकिन ठेकेदारों ने 6 फुट के विज्ञापन लगा दिए हैं। इससे टॉयलेट ब्लॉक पूरी तरह ढक गया है। संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा का कहना है कि विज्ञापन लगने के बाद कमेटी बनाकर सभी की जांच कराई जाएगी। मौके पर ही विज्ञापनों को कम और बढ़ाने का निर्णय होगा। ज्ञात रहे कि आठ साल पहले तक नगर निगम पब्लिक टायलेट पर विज्ञापन करने की मंजूरी उस कंपनी को देता था, जो पब्लिक टायलेट का रखरखाव करती थी। अब आरडब्ल्यूए या एमडब्ल्यूए व नगर निगम टॉयलेट का रखरखाव करता है, इसलिए कंपनी को केवल विज्ञापन की व्यवस्था देखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed