फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, 178 NHM employees, continues Protest, health department

निकाले गए 178 एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, प्रशासन भी अड़ा

Sat, 30 Oct 2021 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, 178 NHM employees,  continues Protest, health department
चंडीगढ़। नौकरी से निकाले गए 178 एनएचएम कर्मचारियों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने जीएमएसएच-16 के बाहर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक धरना दिया। नौकरी से निकाले जाने से इनका गुस्सा बढ़ गया है। धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के नाम पर मामले को घुमाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि सूची में उन कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है, जो अवकाश पर हैं। इसके साथ ही जिन कर्मचारियों ने 29 अक्तूबर को हड़ताल छोड़कर ड्यूटी की उन्हें भी काम करने के बाद अगले दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन 12 हजार रुपये पर नौकरी कर रहे लोगों को निकालकर 30 हजार के डीसी रेट का भुगतान कर कर्मचारी रखने को तैयार है। आखिर दोगुने से भी ज्यादा वेतन देकर आउटसोर्स पर कर्मचारी रखने और उन्हें निकालने के पीछे प्रशासन की मंशा क्या है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर प्रशासन भी अपने निर्णय पर अड़िग है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने कर्मचारियों को निकालने के मामले पर आपात बैठक की, जिसमें निदेशक स्वास्थ्य और अन्य संबंधित अधिकारियों केसाथ हुई चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि उन्हें निकालकर कोई गलती नहीं की गई है। क्योंकि उन्होंने इससे पहले भी 12 दिन की हड़ताल की थी। इसके साथ ही एनएचएम कर्मचारियों को डीसी रेट पर वेतन भुगतान के आदेश पर भी पुन: विचार करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed