फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandan Kumar, son of an auto driver, topped Panchkula with 97% marks

Panchkula News: ऑटो ड्राइवर के बेटे चंदन कुमार ने 97 फीसदी अंकों के साथ पंचकूला में किया टॉप

Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chandan Kumar, son of an auto driver, topped Panchkula with 97% marks
हरियाणा ​शिक्षा बोर्ड में दसवीं के रिजल्ट में पहला स्थान पाने वाले चंदन कुमार का मुंह मीठा करवा
हरियाणा शिक्षा बोर्ड दसवीं में 93.69 फीसदी विद्यार्थी पास हुए, चंदन आईआईटी मुंबई से करना चाहते हैं इंजीनिरियंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा शिक्षा बोर्ड दसवीं के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। इसमें पंचकूला का रिजल्ट 93.69 फीसदी रहा। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि पंचकूला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर -19 के चंदन कुमार ने 97 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपलोहा की सिमरन ने 95.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लाह की महक ने 94 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4535 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 4249 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले में कुल 258 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई और 28 विद्यार्थी फेल हुए हैं।
ऑटो ड्राइवर का बेटा बना टॉपर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 में 10वीं की परीक्षा में चंदन कुमार ने 97 फीसदी अंक हासिल करने पर खुशी जताई है। चंदन ने बताया कि वह अपना रोल मॉडल एपीजे अब्दुल कलाम को मानते हैं। उनके पिता अवध किशोर ऑटो चलाते हैं और मां गायत्री देवी हाउस वाइफ हैं। वह स्कूल में कराई जाने वाली पढ़ाई की घर में रिवीजन करते थे। डेली टारगेट फिक्स कर चैप्टर की पढ़ाई करते थे। इस कारण वह इस मुकाम को हासिल कर पाए। उन्हें पेंटिंग करना अच्छा लगता है। वह तनाव से मुक्त रहने के लिए फुटबाल खेलते हैं। उनका लक्ष्य आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करना हैं। इसके लिए उनका एडमिशन सुपर -100 में भी हो गया है।
विज्ञापन

मेडिकल स्ट्रीम की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं सिमरन
राजकय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपलोहा की छात्रा सिमरन ने 95.8 फीसदी अंक हासिल किया है। सिमरन ने बताया कि वह अपना रोल मॉडल अपने पिता को मानती हैं। वह हमेशा पढ़ने और आगे बढ़ने के प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता राजिंदर कुमार प्राइवेट कॉलेज में मेस इंचार्ज हैं। माता सीमा देवी हाउस वाइफ हैं। वह कठिन विषय पर फोकस कर उसकी तैयारी करती थीं। वह कालका के माजरा मेहताब गांव में रहती हैं। उन्हें पढ़ाई के अलावा पेंटिंग पसंद है। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे की मेहनत के बाद पाया मुकाम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लाह की रहने वाली महक ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। महक ने बताया कि वह अपना रोल माॅडल अपने माता-पिता को मानती हैं। वह हमेशा कठिन समय में उसके साथ खड़े होते हैं। पिता शिवकुमार जल विभाग में काॅन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं। उनकी मां शिक्षा देवी हाउस वाइफ हैं। वह पांच घंटे रोज स्कूल के अलावा सेल्फ स्टडी करती थी। उन्होंने हर कोर्स का लगातार रिवीजन किया। इसके बाद वह इस मुकाम को हासिल कर पाईं। वह पिंजौर के मल्लाह गांव की रहने वाली हैं। पढ़ाई के अलावा उन्हें कैरम खेलना पसंद है।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड में दसवीं के रिजल्ट में पहला स्थान पाने वाले चंदन कुमार का मुंह मीठा करवा

हरियाणा शिक्षा बोर्ड में दसवीं के रिजल्ट में पहला स्थान पाने वाले चंदन कुमार का मुंह मीठा करवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed