फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Champs Cricket Academy Peermuchalla became the winner

Panchkula News: चैंप्स क्रिकेट अकादमी पीरमुछल्ला बना विजेता

Thu, 28 Aug 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Champs Cricket Academy Peermuchalla became the winner
पंचकूला। चैंप्स क्रिकेट अकादमी पीरमुछल्ला पंजाब ने टीडीएल क्रिकेट नर्सरी पंचकूला को 21 रन से हराकर प्रथम स्वर्गीय श्री हरि प्रकाश मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में हुए फाइनल मुकाबले में सीएल चैंप्स क्रिकेेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मेंं 114 रन बनाए। वहीं, टीडीएल क्रिकेट नर्सरी 93 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मौके पर दोनों टीमों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इसमें मैन ऑफ द मैच का खिताब चैंप्स क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी मनराज सिंह को दिया गया। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, खेलमंत्री गौरव गौतम और पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं बीसीसीआई क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कनव सैनी के नाम
टूर्नामेंंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कनव सैनी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आरव ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर प्रज्वल धीमान, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक माधव और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब अमन डोरा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ियोंं का खिताब ओजस, आद्वित्य, विक्रमादित्य, मनवीर चौहान, ऐतन नैन और वीरेंन को दिया गया। हरियाणा खेल कल्याण संघ के महासचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जूनियर क्रिकेटरों को तैयार करना और उन्हें अपने कौशल को निखारने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed