{"_id":"6a6a64ce77fe582369091bb9","slug":"challans-issued-to-five-private-buses-parked-along-the-roadside-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-139250-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क किनारे खड़ी पांच प्राइवेट बसों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क किनारे खड़ी पांच प्राइवेट बसों के काटे चालान
विज्ञापन
अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, अवैध अड्डों पर बसें खड़ी करने से लग रहा था जाम
चालकों को यातायात नियमों के पालन की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसीकालका। कालका में सड़क किनारे अवैध रूप से बसें खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले प्राइवेट बस चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच बसों के चालान किए। अवैध पार्किंग के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने उन बस चालकों पर कार्रवाई की, जो निर्धारित स्थानों की बजाय अवैध अड्डों पर वाहन खड़े कर रहे थे। इस दौरान चालकों को भविष्य में केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिले में अवैध पार्किंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।