{"_id":"683dda25785f21e2dd094bdf","slug":"chairman-raman-bahl-gave-appointment-letters-to-14-newly-appointed-house-surgeons-panchkula-news-c-69-1-spkl1011-102500-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चेयरमैन रमन बहल ने 14 नवनियुक्त हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चेयरमैन रमन बहल ने 14 नवनियुक्त हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र दिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने सोमवार को सिविल सर्जन गुरदासपुर के कार्यालय में पंजाब सरकार द्वारा जिला गुरदासपुर में नवनियुक्त 14 हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र दिए।
नवनियुक्त हाउस सर्जनों को बधाई देते हुए चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि इन हाउस सर्जनों की नियुक्ति से मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये मेडिकल अफसर जिले के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे तथा आवश्यकतानुसार इनकी सेवा अवधि भी बढ़ाई जाएगी। हाउस सर्जनों की भर्ती से मेडिकल अफसरों की कमी दूर हुई है। उउन्होंने नवनियुक्त हाउस सर्जनों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से निभाएं तथा चिकित्सा क्षेत्र में अपने पेशेवर दृष्टिकोण से मरीजों की सेवा करें। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त हाउस सर्जनों के बेहतर भविष्य की कामना की।
चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही 1000 मेडिकल अफसरों की भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती के लिए अब तक करीब 4600 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और जल्द ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सिविल सर्जन गुरदासपुर डाॅ. जसविंदर सिंह ने नवनियुक्त हाउस सर्जनों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेडिकल पेशा एक पवित्र पेशा है और इस पेशे की पवित्रता को बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर एसीएस डाॅ. प्रभजोत कौर कलसी, सुपरिंटेंडेंट सुरेखा ठाकुर, मास मीडिया अधिकारी रुपिंदरजीत कौर, पुष्पिंदर कुमार मौजूद थे।