फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   cess

नगर निगम ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

Wed, 28 Aug 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
cess
चंडीगढ़। नगर निगम ने मंगलवार को बिजली बिलों पर म्युनिसिपल इलेक्ट्रिसिटी सेस के रूप में 10 पैसे प्रति यूनिट लगाने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस संबंध में नगर निगम ने लोगों से 15 दिन में आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इस दौरान मिले सुझाव और आपत्तियों के बाद नगर निगम नोटिफिकेशन जारी करेगा। यह नोटिफिकेशन नगर निगम या प्रशासन की ओर से जारी होगा। इसे पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक से अप्रूव कराकर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली बिलों पर उपकर लगाने के लिए एससी के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अक्तूबर 2018 में, निगम के जनरल हाउस ने इसे मंजूरी दी थी। यह प्रस्ताव पंजाब की तर्ज पर लाया गया, जहां यह उपकर लगाया जाता है। एमसी का लक्ष्य इस उपकर से प्रतिवर्ष लगभग 15 से 17 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करना है। नए उपकर से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

आपत्तियां या सुझाव नगर निगम की साइट या कार्यालय में भी भेजे जा सकते हैं। आपत्तियाें और सुझाव को शामिल करके ही नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शहर के लोगाें को 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल अधिक देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed