फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Central government should provide necessary funds for road infrastructure: Harbhajan Singh

केंद्र सरकार सड़क ढांचे के लिए जरूरी फंड मुहैया करवाए : हरभजन सिंह

Fri, 09 Sep 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Central government should provide necessary funds for road infrastructure: Harbhajan Singh
चंडीगढ़। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने वीरवार को राज्यों में सड़क बुनियादी ढांचे के एकीकृत विकास के लिए केंद्रीय फंडों की अपेक्षित उपलब्धता की मांग की। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर बंगलुरू में 8 और 9 सितंबर को करवाई जा रही राष्ट्रीय कांफ्रेंस आजादी का अमृत महोत्सव में मौजूद हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब में 1,300 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे प्रगति अधीन हैं।
विज्ञापन

ये नए बड़े प्रोजेक्ट राज्यों को बंदरगाहों के साथ जोड़ने के साथ-साथ मौजूदा सड़क ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए गतिविधियों को उत्साहित करेंगे। ग्रीनफील्ड प्रोजेक्टों के लिए जमीन का कब्जा सौंपने का काम तेजी से किया जा रहा है। जहां जमीनों के कब्जे सौंपे गए हैं, वहां जमीनों पर काम भी शुरू कर दिया गया है। राज्य ने सड़क नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए पीपीपी और ओएमटी आदि समेत अलग-अलग साधनों से फंड हासिल किए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पंजाब में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए फंड जारी करने की मांग की और सम्मेलन में बुलाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed