{"_id":"684c815ffa8361c689083a9b","slug":"central-committee-reached-chandigarh-will-meet-punjab-cm-panchkula-news-c-16-1-pkl1079-736460-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: केंद्रीय कमेटी पहुंची चंडीगढ़, पंजाब के सीएम से होगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: केंद्रीय कमेटी पहुंची चंडीगढ़, पंजाब के सीएम से होगी मुलाकात
विज्ञापन
चंडीगढ़। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्र द्वारा गठित कमेटी शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंची। कमेटी शनिवार दोपहर दो बजे पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान से मुलाकात करेगी। इसके बाद पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से भी वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर चर्चा होगी।
दोपहर 3.45 से शाम 5 बजे तक कमेटी के सदस्य नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम आरके भट्ठल, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल, आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य राजनीतिक दलों के प्रधानों के साथ वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा कर उनके सुझावों पर रिपोर्ट तैयार करेगी। शनिवार रात कमेटी के सदस्य हरियाणा के राज्यपाल के साथ डिनर में शामिल होंगे।कमेटी के शेड्यूल प्रोग्राम की अगर बात करें तो रविवार सुबह 11 बजे सदस्य भाखड़ा नंगल डैम भी विजिट करेंगे।
बीते दिनों पंजाब-हरियाणा के बीच उपजे जल विवाद का मुद्दा केंद्र तक पहुंचा था। केंद्रीय गृह सचिव को बीबीएमबी बोर्ड के सभी राज्य सदस्यों के साथ बैठक कर इस मसले को हल करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा था। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भाजपा के अलावा केंद्र सरकार के समर्थित राजनीतिक दलों के अलावा अन्य पार्टी इसका विरोध कर रही है। ऐसे में पंजाब में राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ कमेटी की बैठक में नेताओं के सुझाव या उठाए जाने वाले मुद्दे अहम होंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस, आप, शिअद और बसपा कमेटी के सदस्यों के आगे वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध जताएगी।