फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Center approves construction of 31 lakh metric tonne storage capacity in Punjab: Bittu

केंद्र ने पंजाब में 31 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता के निर्माण को दी मंजूरी : बिट्टू

Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Center approves construction of 31 lakh metric tonne storage capacity in Punjab: Bittu
चंडीगढ़। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब राज्य में खाद्यान्नों की आवाजाही और खरीद की समीक्षा के लिए रविवार को चंडीगढ़ में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बिट्टू ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य में 31 लाख मीट्रिक टन नई स्टोरेज क्षमता के निर्माण को मंजूरी दी है। इसमें से 9 लाख मीट्रिक टन क्षमता को पिछले साल मंजूरी दी गई थी और इसके टेंडर को राज्य सरकार द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले सप्ताह ही 22 लाख मीट्रिक टन क्षमता की और मंजूरी दी गई है।मंत्री ने बताया कि पंजाब से उपज के परिवहन के लिए पर्याप्त प्रयास चल रहे हैं। 24 अक्तूबर तक राज्य से 95 एलएमटी धान पहले ही उठा लिया गया है। अप्रैल से अक्तूबर तक 2,684 समर्पित रैक के माध्यम से पंजाब से 95.16 एलएमटी धान और गेहूं का परिवहन किया गया, जिससे राज्य में अतिरिक्त भंडारण क्षमता खाली हुई। पंजाब एफसीआई के महाप्रबंधक बी. श्रीनिवासन और अन्य वरिष्ठ एफसीआई अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्होंने मंत्री को धान की खरीद और भंडारण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed