फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Center appreciates Haryana's efforts to restore Aravalli range

केंद्र ने अरावली श्रृंखला को पुनर्स्थापित करने के हरियाणा के प्रयास सराहे

Sun, 06 Feb 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Center appreciates Haryana's efforts to restore Aravalli range
चंडीगढ़। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरावली श्रृंखला को पुनर्स्थापित करने को किए जा रहे प्रयासों के लिए हरियाणा सरकार को बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भूपेंद्र यादव ने शनिवार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि सरकार के प्रयासों से गुरुग्राम का अरावली जैव विविधता पार्क कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी के आईची लक्ष्य 11 के तहत देश के पहले अन्य प्रभावी क्षेत्र आधारित संरक्षण उपायों (ओईसीएम) के रूप में घोषित हुआ है। इसे संरक्षित क्षेत्रों के विश्व डाटाबेस (डब्ल्यूडीपीए) में भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन

यादव ने अरावली श्रृंखला को बहाल करने के लिए सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अन्य प्रभावी क्षेत्र-आधारित संरक्षण उपाय (ओईसीएम) संरक्षण दृष्टिकोण का नया युग है, जहां जैव विविधता का प्रभावी इन-सीटू संरक्षण मुख्य रूप से वनों व संरक्षित क्षेत्रों के बाहर प्रभावी भू-दृश्य प्रबंधन के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। भारत में मौजूद विस्तृत श्रृंखलाओं में ओईसीएम बनने की क्षमता है। उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा में इस तरह की और अधिक श्रृंखलाएं ओईसीएम श्रेणी के तहत आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed