फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Celebration on victory: Congress took out procession in Panchkula and BJP in Kalka

जीत पर जश्न : पंचकूला में कांग्रेस और कालका में भाजपा ने निकाला जुलूस

Wed, 09 Oct 2024 04:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Celebration on victory: Congress took out procession in Panchkula and BJP in Kalka
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला-पिजौंर-कालका। कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा और पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन शर्मा की जीत के बाद समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। जीत की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में भाजपा समर्थक और सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज मेें समर्थक जुटने लगे थे। इस दौरान दोनों की पार्टियों ने समर्थकों ने अलग-अलग विजय जुलूस निकाला। इससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। मतगणना केंद्रों के अलावा अन्य जगह भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी।
महिला महाविद्यालय में जीत की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य लोग भी कालका और अंबाला से पहुंचे थे। समर्थकों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। शक्ति रानी शर्मा के मतगणना केंद्र से बाहर आने पर उम्मीदवारों ने उनको बधाई दी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। विधायक का सर्टिफिकेट लेने के बाद खुली जीप में अपने परिवार और समर्थकों के साथ बैठीं। इस दौरान समर्थकों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन

जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय की सड़क पर एक किलोमीटर तक काफिला चलने की वजह से जाम के हालात भी बने। काफिला पंचकूला से होता हुआ पिंजौर और देर शाम कालका पहुंचा। जगह-जगह समर्थक जोश में नारे लगाते रहे। इस दाैरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed