{"_id":"6a2876a7153ca7818f09b166","slug":"cctns-down-for-10-days-vehicle-related-services-affected-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137368-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 10 दिन से ठप सीसीटीएनएस, वाहन संबंधी कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 10 दिन से ठप सीसीटीएनएस, वाहन संबंधी कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफर, एनओसी और नए रजिस्ट्रेशन अटके; तहसील कार्यालय से निराश लौट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिजिटल पुलिस सिटीजन सर्विस (सीसीटीएनएस) की वेबसाइट करीब 10 दिनों से ठप होने के कारण वाहन संबंधी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। सेक्टर-1 स्थित तहसील कार्यालय में वाहन ट्रांसफर, एनओसी और नए रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच रहे लोगों को घंटों इंतजार के बाद बिना काम करवाए लौटना पड़ रहा है।
साइट बंद होने से वाहनों के स्वामित्व हस्तांतरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने और नए रजिस्ट्रेशन से जुड़े कार्य रुके हुए हैं। इसका असर आम वाहन मालिकों के साथ-साथ वाहन डीलरों और एजेंटों पर भी पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से पुराने वाहनों के ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, जबकि एनओसी जारी न होने से दूसरे जिलों और राज्यों में वाहन स्थानांतरण का काम भी प्रभावित हो रहा है।
मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि वे कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार साइट बंद होने का हवाला देकर वापस भेज दिया जाता है। कई लोगों को काम के लिए अपनी नौकरी और कारोबार से छुट्टी लेनी पड़ रही है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
लोगों ने मांग की कि यदि तकनीकी कारणों से वेबसाइट बंद है तो प्रशासन को इसकी सार्वजनिक सूचना जारी करनी चाहिए। साथ ही सिस्टम के दोबारा शुरू होने की संभावित समयसीमा भी बताई जानी चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
लोगों की जुबानी
मैं अपनी गाड़ी ट्रांसफर करवाने के लिए तीन बार कार्यालय आ चुका हूं। हर बार साइट बंद होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। प्रशासन को पहले ही बता देना चाहिए कि सिस्टम कब तक चालू होगा।
- करुण कुमार
नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाने आया था, लेकिन काम नहीं हो पाया। डिजिटल सेवाएं बंद होने से आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान हो रहा है।
- अमिताभ
पुरानी गाड़ी की एनओसी नहीं मिल रही, जिससे वाहन बेचने का सौदा अटक गया है। कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
- विशाल