फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CBSE sends notice to Sarthak School to reduce student strength; 75 teachers for 3,000 students.

Panchkula News: सीबीएसई ने सार्थक स्कूल को बच्चों की स्ट्रेंथ घटाने को भेजा नोटिस, 3 हजार स्टूडेंट्स पर 75 टीचर

Mon, 28 Sep 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
CBSE sends notice to Sarthak School to reduce student strength; 75 teachers for 3,000 students.
पंचकूला। सीबीएसई ने शहर के सार्थक स्कूल को तय मानक से ज्यादा एडमिशन देने पर नोटिस जारी किया है। स्कूल में 3000 छात्रों पर महज 75 टीचर हैं, जिससे छात्र-शिक्षक अनुपात 1:40 हो गया है, जो बोर्ड के 1:30 के मानक से ज्यादा है। नोटिस के बाद प्रबंधन ने शिक्षा विभाग से 20 और टीचर मांगे हैं, अब स्कूल की ट्रांसफर ड्राइव पर नजर टिकी है।
विज्ञापन


सार्थक स्कूल इन दिनों दोहरी मुसीबत में फंसा है। एक तरफ शिक्षा विभाग की ट्रांसफर ड्राइव पर शिक्षकों के मिलने की उम्मीद टिकी है, तो दूसरी तरफ सीबीएसई ने क्षमता से अधिक बच्चों के दाखिले पर स्कूल पर स्ट्रेंथ कम करने की तलवार लटका दी है। स्कूल में सीनियर कक्षाओं के 40 से ज्यादा और जूनियर कक्षाओं के 22 से ज्यादा सेक्शन हैं। शिक्षकों की कमी के चलते स्कूल प्रबंधन को क्लास मैनेजमेंट में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

20 शिक्षकों की डिमांड, सीएम और शिक्षा मंत्री तक लगाई गुहार
स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग को 20 नए अध्यापकों की डिमांड भेजी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार हर साल बढ़ती बच्चों की स्ट्रेंथ के कारण शिक्षकों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी पत्र लिखे जा चुके हैं। प्रिंसिपल रेनू बाला ने कहा कि शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर ड्राइव शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन को आश्वासन दिया गया है कि इस ड्राइव में सार्थक स्कूल को प्राथमिकता के आधार पर नए अध्यापक मिलेंगे। स्कूल को उम्मीद है कि इस ट्रांसफर ड्राइव से 10 शिक्षक सीनियर क्लासेज और 10 प्राइमरी क्लासेज को मिल जाएंगे। इस तरह शिक्षकों की कमी कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, 2 साल बाद 50 हजार लगेगा जुर्माना
दूसरी तरफ सीबीएसई ने स्कूल में क्षमता से अधिक बच्चों के दाखिले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर स्कूल ने अपनी स्ट्रेंथ पर लगाम नहीं लगाई तो दो साल बाद 50 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। सीबीएसई के नियमों के अनुसार एक सेक्शन में तय संख्या से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए, लेकिन स्कूल में इस नियम का उल्लंघन हो रहा है। बोर्ड की इस चेतावनी के बाद स्कूल प्रबंधन की चिंता और बढ़ गई है।


10 नए कमरों की मंजूरी, समग्र शिक्षा की टीम कर चुकी है दौर
स्कूल में बढ़ती स्ट्रेंथ को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग से 10 नए कमरे बनाने की डिमांड की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। प्रिंसिपल अनुराधा ने बताया कि समग्र शिक्षा परियोजना के तहत तकनीकी टीम स्कूल का दौरा कर कमरों की डिमार्केशन कर चुकी है। जल्द ही इन कमरों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे बच्चों के बैठने की समस्या कुछ हद तक कम होगी। लेकिन असली राहत तभी मिलेगी जब स्कूल को पर्याप्त संख्या में शिक्षक मिलेंगे। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की निगाहें शिक्षा विभाग की ट्रांसफर ड्राइव पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed