फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CBSE 12th: Himachal's 94.53 and Haryana's 89.94 percent exam result

सीबीएसई 12वीं : हिमाचल 94.53 और हरियाणा का 89.94 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

Tue, 14 May 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th: Himachal's 94.53 and Haryana's 89.94 percent exam result
रीजन में रेवाड़ी ने पहला, महेंद्रगढ़ ने दूसरी जबकि जींद तीसरा स्थान प्राप्त किया है
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 90.26 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। पंचकूला जोन में हरियाणा और हिमाचल के 151345 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 136598 विद्यार्थी पास हुए। हरियाणा से 126641 और हिमाचल प्रदेश से 9957 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इसमें हरियाणा का 89.94 जबकि हिमाचल प्रदेश का 94.53 प्रतिशत रहा है। रीजन में कुल लड़कों का पास प्रतिशत 87.54 और लड़कियों का 93.89 प्रतिशत रहा।
हरियाणा से इस परीक्षा में 80854 लड़कों में से 70469 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 87.16 रहा। 59958 लड़कियों में से 56172 लड़कियां पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 93.69 रहा। हिमाचल से इस परीक्षा में 5718 लड़कों में से 5315 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 92.95 रहा। 4815 लड़कियों में से 4642 लड़कियां पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 96.41 रहा। सीबीएसई पंचकूला जोन के क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह यादव ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में रेवाड़ी जिले ने 95.29 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पंचकूला जोन में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

94 प्रतिशत के साथ महेंद्रगढ़ दूसरे जबकि 91.68 प्रतिशत के साथ जींद तीसरे स्थान पर रहा है। पंचकूला सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि इस बार का रिजल्ट में विद्यार्थियों की ओर से शानदार प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed