फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CBSE 10th: Haryana's 91.65 percent and Himachal Pradesh's 97.26 percent exam result

सीबीएसई दसवीं : हरियाणा का 91.65 और हिमाचल प्रदेश का 97.26 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

Tue, 14 May 2024 04:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th: Haryana's 91.65 percent and Himachal Pradesh's 97.26 percent exam result
रीजन में पंचकूला जिला प्रथम, सोनीपत द्वितीय और कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा है
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पंचकूला रीजन में 92.16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। पंचकूला जोन में हरियाणा और हिमाचल के 184581 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 170106 विद्यार्थी पास हुए। इसमें हरियाणा के 153808 और हिमाचल प्रदेश के 16298 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हरियाणा का परीक्षा परिणाम 91.65 और हिमाचल प्रदेश का परीक्षा परिणाम 97.26 प्रतिशत रहा है।
पंचकूला रीजन में कुल लड़कों का पास प्रतिशत 90.21 और लड़कियों का 94.93 प्रतिशत रहा। हरियाणा के इस परीक्षा में 99143 लड़कों में से 88834 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 89.60 रहा, जबकि 68681 लड़कियों में से 64974 लड़कियां पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 94.60 रहा। हिमाचल प्रदेश से इस परीक्षा में 9344 लड़कों में से 9035 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 96.69 रहा, जबकि 7413 लड़कियों में से 7263 लड़कियां पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 97.98 रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई पंचकूला जोन के क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह यादव ने बताया कि पंचकूला रीजन में पंचकूला ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले से सीबीएसई की परीक्षा में 4411 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनका परिणाम 93.67 प्रतिशत रहा है। दूसरे स्थान पर 93.53 प्रतिशत अंकों के साथ सोनीपत का रहा है। यहां 9493 बच्चे पास हुए। तीसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र 93.47 फीसदी रहा है, यहां 6587 बच्चे पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed